City Headlines

Home » गांधी जी के पौत्र अरुण गांधी का निधन, आज अंतिम संस्कार

गांधी जी के पौत्र अरुण गांधी का निधन, आज अंतिम संस्कार

by City Headline
Mahatma Gandhi, Arun Gandhi, Manilal Gandhi, Indian Opinion, Editor, Writer, America

मुंबई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पौत्र अरुण गांधी (89 वर्ष) का मंगलवार सुबह कोल्हापुर में स्थित हणवरवाड़ी इलाके में स्थित अवनी संस्थान में निधन हो गया। अरुण गांधी के बेटे तुषार गांधी ने बताया कि आज ही उनके पिता का अंतिम संस्कार हणवरवाड़ी के श्मशान घाट पर किया जाएगा।

अरुण गांधी महात्मा गांधी के पुत्र मणिलाल गांधी के बेटे थे। अरुण गांधी का जन्म 14 अप्रैल, 1934 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुआ था। अरुण गांधी के पिता मणिलाल गांधी इंडियन ओपिनियन अखबार के संपादक थे और उनकी मां इंडियन ओपिनियन की प्रकाशक थीं। अरुण गांधी ने शुरू से ही सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर काम किया। अरुण गांधी एक लेखक भी थे। उनकी किताब द गिफ्ट ऑफ एंगल-एंड अदर लेसन्स फ्रॉम माय ग्रैंड फादर काफी लोकप्रिय हुई थी। अरुण गांधी अपने परिवार के साथ अमेरिका में बस गए थे, लेकिन जीवन के अंतिम पड़ाव में वे कोल्हापुर में स्थित अवनी संस्थान आ गए थे।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.