City Headlines

Home Lucknow भाजपा का महासंपर्क अभियान: उत्तर प्रदेश में 80 बड़ी जनसभाएं करेगी पार्टी

भाजपा का महासंपर्क अभियान: उत्तर प्रदेश में 80 बड़ी जनसभाएं करेगी पार्टी

जनसभाओं को नरेन्द्र मोदी, अमित शाह व नितिन गड़करी करेंगे संबोधित

by City Headline
Mahasampark Abhiyan, UP, BJP, PM, CM, public meetings, Narendra Modi, Amit Shah, Nitin Gadkari

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्‍होंने इस मौके पर एक महीने तक चलने वाले महासंपर्क अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

प्रदेश अध्यक्ष ने इस अवसर पर जन संपर्क एवं जनता से समर्थन के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 भी लॉन्च किया है। एक माह तक चलने वाले महांसपर्क अभियान में बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ता से लेकर सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता,सभी विधायक सांसद, प्रदेश व केन्द्र सरकार के मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष लगेंगे।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार विरासत व संस्कृति को संजोते हुए विकास के नये सोपान छू रहा है। मोदी के नेतृ्त्व में परिवारवाद, जातिवाद व भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति को स्थापित करने का कार्य किया गया है।

महासंपर्क अभियान के तहत भाजपा गांव स्तर तक केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताने का काम करेगी। इस अभियान के तहत 80 लोकसभाओं तथा प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में कार्यक्रम होने हैं। इसके लिए प्रदेश क्षेत्र जिला व मण्डल स्तर पर कार्यक्रम होगा। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 21 क्लस्टर बनाये गये हैं। हर क्लस्टर में तीन से चार लोकसभा को शामिल किया गया है। हर क्लस्टर में केन्द्र सरकार के मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता 8 दिन गुजारेंगे।
01 से 20 जून तक जिलों में होंगी जनसभाएं
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में 01 से 20 जून तक उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभाओं में जनसभाओं का आयोजन किया जायेगा। इन जनसभाओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व केन्द्र के मंत्री नितिन गडकरी जैसे बड़े नेताओं का समय मांगा गया है।
सभी लोकसभाओं में होंगे प्रबुद्ध सम्मेलन
महासंपर्क अभियान के तहत सभी लोकसभाओं में प्रबुद्ध सम्मेलन तथा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सोशल मीडिया के प्रमुख इंफ्लुएंसर्स के साथ भी संवाद किया जाएगा। 21 जून को योगा दिवस के दिन हर कार्यक्रम स्थल पर केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। सभी जिलों में केन्द्र सरकार की उपलब्ध्यिों के संबंध में प्रेसवार्ता की जायेगी। हर लोकसभा में 1,000 विशिष्ट परिवारों से संपर्क कर समर्थन मांगा जायेगा।
विधानसभा स्तर पर होंगे संयुक्त मोर्चा सम्मेलन
प्रत्येक विधान सभा में सातों मोर्चों द्वारा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर लाभार्थीथ सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा विधानसभावार पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जायेगी। इस बैठक में पार्टी के वह पुराने कार्यकर्ता जिनके पास पार्टी की पहले कोई जिम्मेदारी रहे है उनको बुलाकर केन्द्र सरकार की योजनाओ की जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा 23 जून को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बूथ स्तर पर मनाई जायेगी। हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली 20 जून से लेकर 30 जून तक घर-घर जायेगी।
प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री संजय राय,गोविन्द नारायण शुक्ला,प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित उपस्थित रहे।