City Headlines

Home Lucknow लखनऊ के 14 रूटों पर भैया दूज पर चलेंगी सिटी बसें

लखनऊ के 14 रूटों पर भैया दूज पर चलेंगी सिटी बसें

by Suyash
लखनऊ । नगरीय परिवहन राजधानी लखनऊ में भैया दूज पर दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए 14 रूटों पर सिटी बसें चलाएगा। इसमें सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं।

नगरीय परिवहन (दुबग्गा डिपो) के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज शर्मा ने बुधवार को बताया कि भैया दूज के दिन यात्रियों का आवागमन अधिक बढ़ जाता है। इसको देखते हुए गुरुवार को लखनऊ के 14 रूटों पर सिटी बसें चलाई जाएंगी। यह बसें दुबग्गा डिपो से लेकर चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग, शहीद पथ, गोमती नगर, इंदिरानगर सहित सभी मार्गों पर चलेंगी। यात्री लखनऊ में सिटी बसों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर 1800-180-5014 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं।