City Headlines

Home Crime अखिल गिरी के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत, भाजपा ने किया प्रदर्शन

अखिल गिरी के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत, भाजपा ने किया प्रदर्शन

by City Headline
Raipur, PM Awas Yojana, BJP, Congress, Beneficiaries, CM, Bhupesh Baghel

कोलकाता। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले ममता कैबिनेट के सुधार गृह राज्य मंत्री अखिल गिरी के खिलाफ भाजपा ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी के जिला सचिव साहिब दास ने नंदीग्राम थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि गिरी के बयान की वजह से उनकी भावनाएं आहत हुई है। उन्होंने तुरंत गिरी के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
दूसरी ओर भाजपा की जिला इकाई ने गिरी के बयान को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन और हंगामा किया है। पार्टी ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया और पेड़ों की शाखाएं सड़क पर डालकर यातायात रोक दिया। इसकी वजह से करीब एक घंटे तक गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई थी। प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और भाजपा नेताओं को समझाया गया। हालांकि अपराह्न के समय तक हंगामा जारी था जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन खत्म किया है।