City Headlines

Home » अखिलेश ने काशी में दर्शन-पूजन का शुल्क बढ़ाये जाने की निंदा की

अखिलेश ने काशी में दर्शन-पूजन का शुल्क बढ़ाये जाने की निंदा की

by City Headline
Lucknow, UP, Central Bureau of Investigation, CBI, Former Chief Minister, SP, Akhilesh Yadav, Illegal Mining, Summons, Witness, Delhi, Akhilesh

लखनऊ। बाबा विश्वनाथ के दर्शन पर शुल्क बढ़ाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निंदनीय बताया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने धर्म को व्यापार बना लिया है।

अभी शुक्रवार को बनारस में बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजा-पाठ के शुल्क में काफी इजाफा कर दिया गया। इसका विरोध बनारस में भी देखने को मिल रहा है। इससे पहले भी एक बार शुल्क बढ़ाया गया था, जिसके विरोध के बाद वापस ले लिया गया था।

बढ़ाये गये शुल्क के खिलाफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को दोपहर बाद ट्वीट किया, “भाजपा सरकार से आग्रह है कि ‘बाबा विश्वनाथ जी’ के दर्शन पर शुल्क लगाकर ग़रीबों, सच्चे भक्तों व आम जनता से ‘दर्शन का अधिकार’ न छीने। भाजपा ने धर्म को व्यापार बना लिया है। निंदनीय!”

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.