City Headlines

Home » कड़ाके की ठंड के बीच UP के नौ जिलों में कोहरे का रेड अलर्ट

कड़ाके की ठंड के बीच UP के नौ जिलों में कोहरे का रेड अलर्ट

by City Headline
Kanpur, UP, Uttar Pradesh, severe cold, fog, minimum temperature, Celsius, Lucknow, dense fog, cold wave, temperature, fog, alert

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की अभी कोई आसार नहीं है। कानपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं कानपुर में घना कोहरा छाया रहा।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने बताया कि 24 घंटे के दौरान प्रदेश में शाहजहांपुर सबसे ठंडा रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ एवं कानपुर में विजिबिलिटी 20 मीटर तक रह गई है। प्रदेश के 9 जिलों में कोहरे की रेड चेतावनी जारी है। जबकि 21 जिलों थोड़ा हल्का यानी ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.