City Headlines

Home national राजस्थान: कांग्रेस में शामिल हुईं BJP विधायक शोभा रानी कुशवाहा

राजस्थान: कांग्रेस में शामिल हुईं BJP विधायक शोभा रानी कुशवाहा

by City Headline
Jhunjhunu, Congress, BJP, MLA, Shobha Rani Kushwaha, Public Meeting, Priyanka Gandhi, Ashok Gehlot, Vasundhara Gehlot, Assembly Elections 2023

झुंझुनू। झुंझुनू जिले के अरडा वटा गांव में बुधवार कांग्रेस की एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला की मूर्ति का अनावरण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसभा में धौलपुर से भाजपा की विधायक शोभारानी कुशवाहा, पूर्व विधायक व महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी ममता शर्मा, किशनगढ़ से पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रह चुके विकास चौधरी व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव सुंदर शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस में शामिल हो रहे चारों लोगों को कांग्रेस का दुपट्टा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।