City Headlines

Home Gorakhpur सीएम योगी ने जनता दर्शन में फरियाद सुनने के बाद त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये

सीएम योगी ने जनता दर्शन में फरियाद सुनने के बाद त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये

by City Headline
Janta Darshan, UP, CM, Yogi, complaint, officer, revenue matter, Gorakhnath Temple

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों फरियादियों की समस्याओं को सुना। समस्याओं कर निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर फरियादी को त्वरित न्याय मिलना चाहिए। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाय।

मंगलवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार में आए हुआ लगभग 500 शिकायतकर्ताओं की फरियाद सुनी। इस दौरान वे एक-एक फरियादी के पास पहुंचे और उनकी समस्याओं को गंभीराता से सुनी। समस्याओं में राजस्व के मामलों के आलावा पुलिस और चिकित्सा सम्बन्धी मामले भी शामिल रहे। मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सकीय आर्थिक सहयोग मांगने वालों की संख्या भी काफी रही। जमीन से जुड़े मामलों कर त्वरित निस्तारण और दोषियों के खिलाफ न्यायपरक कार्रवाई के निर्देश दिये। फरियादियों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। मुख्यमंत्री योगी ने महिलाओं के साथ आये बच्चों को दुलारा और टाफी व चॉकलेट देकर प्यार किया। उन्हें खूब पढ़ने व लगातार आगे बढ़ने का आशीष दिया।