City Headlines

Home Delhi सोशल मीडिया पर छाया रहा जामा मस्जिद मामला

सोशल मीडिया पर छाया रहा जामा मस्जिद मामला

समर्थन और विरोध में आई लोगों की प्रतिक्रिया

by City Headline
jama masjid case

नई दिल्ली। जामा मस्जिद विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस विवाद को लेकर दिल्ली महिला आयोग भी खफा दिखाई दिया। दरअसल गुरुवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जामा मस्जिद कमेटी के फैसले के खिलाफ नोटिस भेजा था। जामा मस्जिद के इस निर्णय का असर सोशल मीडिया पर भी देखा गया। जहां लोगों की पक्ष और विपक्ष में प्रतिक्रिया आ रहीं हैं। इस घटना पर बुद्धिजीवी से लेकर आम आदमी अपना विचार शेयर कर रहे हैं। जिस वजह से जामा मस्जिद मुद्दा ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।
दिल्ली स्थित जामा मस्जिद में अकेली महिला के प्रवेश पर प्रतिबंध के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर यह विषय चर्चा का केंद्र बन गया है। फैसले के विरोध में और पक्ष में लोग अपना-अपना मत रख रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर का मानना है कि यह फैसला सही है लेकिन कुछ यूजर इसे महिला विरोधी बता रहें हैं। राजनीतिक विशेषज्ञ तहसीन पूनावाला ने अपने ट्वीट में लिखा कि इस्लाम के अनुसार महिलाओं को हर उस स्थान पर जाने की आजादी है जहां वह जाना चाहती है जिस स्थान को पसंद करती हैं। जामा मस्जिद का यह फैसला संविधान व इस्लाम के खिलाफ है। महिलाओं को अकेले जामा मस्जिद जाना चाहिए। उन्हें किसी को रोकने का अधिकार नहीं है। बतौर धर्मनिरपेक्ष हमें इस मुद्दे पर बोलना चाहिए। फैसले का बचाव करते हुए जफर सैफी ने कहा कि जामा मस्जिद एक धार्मिक स्थल है। यह कोई पिकनिक स्पॉट नहीं है।