City Headlines

Home Crime राजस्थान: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या

राजस्थान: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या

by City Headline
Jaipur, Sukhdev Singh, Gogamedi, murder, miscreant, firing, bullet, Shekhawat, Raja Singh, Anandpal, CCTV, Police, commotion

जयपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या उनके जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके में स्थित घर में मंगलवार दोपहर को गोली मार की गई। गोली मारने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सुखदेव सिंह को मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अलावा हैदाराबाद के गोशामहल सीट से विधायक राजा सिंह ने घटना की निंदा करते हुए बदमाशों पर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना को लेकर सेना से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों में काफी आक्रोश है।

जानकारी के मुताबिक गोली मारे जाने की इस घटना के बाद शहर भर के पुलिस अधिकारी बदमाशों के तलाश में जुट गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के अनुसार श्याम नगर जनपथ पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का घर है। मंगलवार दोपहर करीब 1ः30 बजे उनके घर दो बदमाश पहुंचे। गोगामेड़ी के सामने आते ही बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया।

फायरिंग की इस घटना की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर डाली गई, वैसे ही उनके समर्थक और समाज से जुड़े लोग अस्पताल के लिए आने लगे लेकिन उनको अस्पताल में जाने नहीं दिया गया। इस घटना के बाद अब शहर में माहौल खराब नहीं हो इसके लिए भी पुलिस अफसरों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे शहर में हंगामा मचा हुआ है।

गोगामेड़ी सबसे पहले आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद चर्चा में आए थे। उस समय आनंदपाल की बॉडी को लेकर काफी दिनों तक प्रदर्शन किया गया था। उसके बाद गोगामेड़ी का नाम काफी ज्यादा चर्चा में आया था।