City Headlines

Home » फिलिस्तीन की किशोरी की इजरायली सैनिकों की गोलीबारी में मौत

फिलिस्तीन की किशोरी की इजरायली सैनिकों की गोलीबारी में मौत

by Rashmi Singh

रामल्लाह। वेस्ट बैंक में सैन्य अभियान के दौरान इजारायली सैनिकों ने सोमवार की सुबह एक लड़की को गोली मार जिससे उसकी मौत हो गयी। फिलिस्तीनी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है।
जेनिन के उत्तरी शहर में खलील सुलेमान सरकारी अस्पताल के मुताबिक 16 वर्षीय जाना जकारन को सिर में गोली मारी गई है। अस्पताल ले जाते समय किशोरी की मौत हो गई। सैन्य अभियान के दौरान कई अन्य फिलिस्तीन नागरिक भी घायल हुए हैं।
फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी के मुताबिक जकारन अपने घर की छत पर थी। इजरायली सैनिकों के जेनिन शहर से निकलने के बाद उसकी रक्तरंजित लाश मिली। इजरायली सैनिकों को इस लड़की की मौत की जानकारी है। अब इसकी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इजरायल के सैनिकों ने जेनिन शहर से तीन फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया है। इस साल वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम में इजरायल-फिलिस्तीनी झड़प में लगभग 150 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी हैं।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.