City Headlines

Home International देश के हर एक गांव में श्रीराम परिवार के मंदिर में आदिवासी, दलित और किन्नर होंगे पुजारी

देश के हर एक गांव में श्रीराम परिवार के मंदिर में आदिवासी, दलित और किन्नर होंगे पुजारी

श्रीराम परिवार मंदिर में आदिवासी, दलित, महिला व किन्नर पुजारी होंगे

by Suyash

भारत के सांस्कृतिक मूल्यों को स्थापित करने के लिए संयुक्त परिवार को जोड़ने के लिए गांव-गांव में श्रीराम परिवार मंदिर की स्थापना की योजना रामपंथ ने तैयार की है।सबसे खास बात यह है कि देशभर में स्थापित होने वाले श्रीराम परिवार मंदिर का मुख्यालय श्रीराम संबंध मंदिर बनारस के लमही में ही बन रहा है।

A

Also Readदेश के लिए योगदान को सम्मान है भारत रत्न : प्रधानमंत्री

श्रीराम परिवार मंदिर में आदिवासी, दलित, महिला व किन्नर पुजारी होंगे। पुजारी बनने के लिए इन्हें बस भगवान राम के दर्शन करने होंगे और उनके नाम की दीक्षा लेनी होगी।
मंदिर में भगवान राम-सीता, लक्ष्मण-उर्मिला, भरत-मांडवी, शत्रुघ्न-श्रुतिकीर्ति और हनुमान जी की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इन मंदिरों में दलित, आदिवासी, महिला और किन्नर पुजारी के रूप में नियुक्त किए जाएंगे।

पहले चरण में पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 1100 दलित, आदिवासी, किन्नर और महिलाओं को पुजारियों के रूप में दीक्षित किया जाएगा। इन सभी की नियुक्ति देश भर में बनने वाले श्रीराम परिवार मंदिरों में बतौर पुजारी ke rop me की जाएगी। रामचरित मानस को केंद्र में रखकर राम नाम जप से ही पूजा,पाठ और अनुष्ठान होंगे। श्रीराम परिवार मंदिर की स्थापना पहले चरण में सोनभद्र, बनारस, जौनपुर और अमेरिका के कंसास शहर में होगी।

श्रीराम परिवार मंदिर के मुख्यालय श्रीराम संबंध मंदिर में रामायण के सभी पात्र नजर आएंगे। लमही में मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। भगवान राम के साथ ही उनका सहयोग करने वाले सभी पात्रों को इस मंदिर में स्थापित किया जाएगा। यहीं पर राम नाम की दीक्षा और भगवान राम के दर्शन करने के बाद पुजारियों की नियुक्ति होगी। रामनवमी पर 17 अप्रैल को 1100 पुजारियों को राम नाम की दीक्षा दी जाएगी।

देश ही नहीं दुनिया भर में भगवान राम के परिवार से बड़ा आदर्श दूसरा कोई नहीं है। इसी संकल्पना के केंद्र में रखकर इन मंदिरों को स्थापित किया जाएगा।

रिपोर्टविजयलक्ष्मी