City Headlines

Home » हाथरस : खेत में निकले अजगर को देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप

हाथरस : खेत में निकले अजगर को देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप

by City Headline
hathras, farm, python, villagers, stir

हाथरस। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर में शुक्रवार की सुबह खेत में अजगर निकलने से किसानों में हड़कंप मच गया। सूचना के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने खुद ही अजगर को पकड़ा।
बिसावर में शुक्रवार की सुबह किसान खेतों की तरफ टहलने गए थे। एक खेत में अचानक अजगर निकल आया। अजगर को देखकर किसानों में हड़कंप मच गया। खेत में अजगर निकलने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहंची। आखिरकार ग्रामीणों ने खुद ही रेस्कयू कर अजगर को पकड़ लिया।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.