City Headlines

Home Jharkhand अद्भुत: शारदीय नवरात्र में चार दिन स्वाभाविक रूप से बदलता है बड़ी मइया का मुखमंडल

अद्भुत: शारदीय नवरात्र में चार दिन स्वाभाविक रूप से बदलता है बड़ी मइया का मुखमंडल

by City Headline
giridih, sri sri adi durga mandap, badi maiya, court, majesty, 18th century, amazing, unique, miraculous

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में स्थित श्री श्री आदि दुर्गा मंडप (बड़ी मइया) के दरबार की महिमा 18वीं शताब्दी से ही अद्भुत, अनूठा और चमत्कारी है। इस दरबार में हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। इस दरबार की विशेषता है कि महा सप्तमी से विजया दशमी तक इन चार दिनों के दौरान माता का मुखमंडल स्वाभाविक रूप में बदलता है।

आधुनिकता के इस दौर में भी श्री श्री आदि दुर्गा मंडप में मूर्ति गढ़ने में सांचे का उपयोग नहीं होता है। मूर्तिकार हाथों से ही पूरी मूर्ति गढ़कर आदिशक्ति के जीवंत रूपों का दर्शन कराते हैं। पुराने जानकारों के मुताबिक, माता के इस अद्भुत दरबार में मां भगवती के स्वाभाविक मुखमंडल का दीदार किसी को करना हो तो शारदीय नवरात्रों के पावन दिनों में यहां पहुंचकर एकाग्र होकर माता को निहारे तो उसे स्वतः महसूस होगा कि माता उन्हें स्वाभाविक मुद्रा में आशीष प्रदान कर रही हैं। महा सप्तमी से लेकर विजयादशमी तक माता के मुखमंडल के भाव बदलते हैं। महा सप्तमी को देवी का रूप हंसमुख होता है।

महाअष्टमी और महानवमी को मां का आकर्षक व तेज मुखमंडल प्रसन्न मुद्रा में भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करने वाला रहता है। विजयादशमी को देवी के अलौकिक मुखमंडल की आभा अत्यंत शांत, सौम्य और अपनों से बिछड़ने की पीड़ा दर्शाती दिखायी देती है। जब विदाई की बेला आती है और हजारों भक्त कंधे पर जय दुर्गे के जयकारों के साथ माता के विसर्जन शोभायात्रा शामिल होते हैं, तब माता के सौम्य मुख मंडल पर विरह की पीड़ा स्पष्ट रूप से महसूस की जा सकती है।