City Headlines

Home » फ्लोरिडा में गोलीबारी में तीन की मौत, मृतकों में टीवी पत्रकार व बच्ची शामिल

फ्लोरिडा में गोलीबारी में तीन की मौत, मृतकों में टीवी पत्रकार व बच्ची शामिल

by Rashmi Singh

फ्लोरिडा (अमेरिका) । अमेरिका में अंधाधुंध गोलीबारी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताज़ा घटना फ्लोरिडा की है। एक 19 वर्षीय हमलावर ने फ्लोरिडा में ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिसमें नौ साल की बच्ची व एक टीवी पत्रकार सहित तीन लोगों की जान चली गयी। फायरिंग में तीन लोग घायल भी हुए हैं ।
जानकारी के मुताबिक अमेरिका के फ्लोरिडा में हुई दिल दहलाने वाली वारदात में 19 वर्षीय युवक कीथ मेल्विन मूसा ने ओर्नाल्डो में टीवी चैनल में काम करने वाले एक पत्रकार पर हमला किया। गोलीबारी में उक्त पत्रकार के साथ नौ साल की बच्ची और बीस वर्षीय युवती की भी मौत हो गयी। गोलीबारी में एक अन्य पत्रकार और मारी गयी बच्ची की मां सहित तीन लोग घायल हो गए। इन तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने हमलावर कीथ मेल्विन मूसा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास हथियार भी मिले हैं। फिलहाल गोलीबारी के मकसद का पता नहीं चला है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी इस घटनाक्रम को गंभीरता से लिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन पियरे ने कहा कि उनकी संवेदनाएं घटनाक्रम में मारे गए पत्रकार सहित सभी मृतक परिजनों के साथ हैं।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.