City Headlines

Home Entertainment ‘तितली उड़ी उड़ जो चली…’ गीत फेम गायिका शारदा अयंगर का निधन

‘तितली उड़ी उड़ जो चली…’ गीत फेम गायिका शारदा अयंगर का निधन

by City Headline
famous singer, film, sharda iyengar, death, raj kapoor, song, film fair, tamil nadu

मशहूर सिंगर शारदा अयंगर का बुधवार को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से कैंसर से पीड़ित थीं। शारदा अयंगर 60 और 70 के दशक की लोकप्रिय गायिका थीं। सूरज फिल्म का उनका गाना ”तितली उड़ी उड़” बहुत लोकप्रिय हुआ था।

शारदा अयंगर का जन्म 25 अक्टूबर, 1937 को तमिलनाडु के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने 1970 की फिल्म ”जहां प्यार मिले” में कैबरे गीत ”बात जरा है आप की” के लिए महिला पार्श्व गायिका का फिल्म फेयर पुरस्कार जीता। 1966 में आई फिल्म ”सूरज” का उनका गाना ”तितली उड़ी उड़ जो चली फूल ने कहा आज मेरे पास तितली कहे में चली आकाश” बहुत लोकप्रिय हुआ था। इस गाने से उन्हें एक अलग पहचान मिली।

शारदा अयंगर ने मोहम्मद रफी, आशा भोसले, किशोर कुमार, यशुदास, मुकेश और सुमन कल्याणपुर जैसे दिग्गजों के साथ काम किया। उन्होंने उस समय की प्रमुख अभिनेत्रियों जैसे वैजयंतीमाला, सायरा बानो, हेमा मालिनी, शर्मिला टैगोर, मुमताज, रेखा और हेलेन को अपनी आवाज दी है। इतना ही नहीं, शारदा पहली भारतीय महिला गायिका थीं, जिन्होंने अपना पॉप एल्बम लॉन्च किया। 1971 में रिलीज हुए उनके एल्बम का नाम ”सिज़लर्स” था। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा तेलुगु, मराठी, अंग्रेजी और गुजराती भाषाओं में भी गाने गाए हैं। मिर्जा ग़ालिब की लोकप्रिय गजलों पर आधारित उनकी गजल एल्बम ”अंदाज-ए-बयान” 2007 में रिलीज हुई थी।