City Headlines

Home » यूपी: सभी 17 निगमों में भाजपा जीत की ओर, नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषदों में भी पार्टी सबसे आगे

यूपी: सभी 17 निगमों में भाजपा जीत की ओर, नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषदों में भी पार्टी सबसे आगे

by City Headline
UP, BJP, CM, Yogi, Deputy CM, Maurya, Union Agriculture Minister, Narendra Singh Tomar

लखनऊ। यूपी के नगरीय निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी की प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अधिकांश सीटों पर सबसे आगे चल रही है। नगर निगम की भी सभी 17 सीटों पर भाजपा ने बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को पछाड़ कर बनाये रखी है।

नगरीय निकाय चुनाव-2023 में नगर पंचायत और नगर पालिका परिषदों में बैलेट पेपर से मतदान किया गया है। इस नाते बैलेट पेपर की काउंटिंग में समय लग रहा है, जबकि नगर निगम की सभी 17 सीटों पर ईवीएम से वोट डाले गए हैं। ईवीएम की काउंटिंग के आखिरी चरण तक सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए हैं।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.