City Headlines

Home » पन्ना: टाइगर का शव तार के फंदे पर लटका मिला

पन्ना: टाइगर का शव तार के फंदे पर लटका मिला

by City Headline
Emerald, Tiger, Clutch Wire, Phanda, Jungle, Carcass, North Forest Circle, Tilaguna Beat, National Tiger Conservation Authority

पन्ना। पन्ना जिले की संभवतः यह पहली घटना है, जब किसी टाइगर की मौत तार के फंदे में फंस कर मौत हुई हो। टाइगर रिजर्व में तो थोड़ा बहुत गश्ती होती है लेकिन सामान्य वन मंडल चाहे उत्तर वन मंडल या दक्षिण वन मंडल बीट गार्ड कभी अपने क्षेत्र में गश्त नहीं करते हैं।
यहां बाघों की मौत का सिलसिला जारी है। एक वर्ष के दौरान चार बाघों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को एक और मौत का आश्चर्यजनक मामला सामने आया, जिसमें उत्तर वन मंडल के तिलगुंवा बीट में पेड़ पर तार के फंदे लटका हुआ एक वयस्क टाइगर का शव मिला। स्वस्थ शरीर के इस बाघ की क्लच वायर से एक पेड़ से लाश लटकी हुई मिली हैए जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
जिले उत्तर वन मंडल क्षेत्र के विक्रमपुर में नर्सरी के पास एक पेड़ से टाइगर का लटका मिलने पर वन विभाग और पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। फिर उसका पीएम किया गया।
जानकारी के अनुसार कि यह लाश 04 से 05 दिन पुरानी बताई जा रही है। घटना की सूचना वन विभाग को छह दिसंबर की शाम मिली थी। वन विभाग की टीम रात भर जंगल में सर्चिंग करती रही, पर अभी तक कुछ पता नहीं चला इस बेहद संगीन मामले की वन विभाग जांच करने में लग गया है।
मुख्य वन संरक्षक छतरपुर की उपस्थिति में घटनास्थल पर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा जारी गाइड लाइन अनुसार डॉग स्क्वाड की सहायता से छानबीन की गई। मौके पर टाइगर स्ट्राइक फोर्स शिवपुरी का दल भी शिकारियों की छानबीन कर रहा है।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.