City Headlines

Home Crime महाराष्ट्र: ड्रग तस्कर ललित पाटिल को भगाने में मददगार दो महिलाएं गिरफ्तार

महाराष्ट्र: ड्रग तस्कर ललित पाटिल को भगाने में मददगार दो महिलाएं गिरफ्तार

by City Headline
Drug Smuggler, Lalit Patil, Woman, Police, Nashik, Arrested, Pune Police, Sassoon Hospital, Sri Lanka, Hotel

मुंबई। ड्रग तस्कर ललित पाटिल की दो सहयोगी महिलाओं को पुलिस ने नासिक से गुरुवार को गिरफ्तार किया है। इन दोनों से पुणे पुलिस की टीम गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार प्रज्ञा कांबले और अर्चना निकम पर ललित पाटिल को ससून अस्पताल से फरार होने में मदद करने का आरोप है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि ससून अस्पताल से फरार होने के बाद ललित पाटिल नासिक में इन दोनों के घर पर कुछ दिन ठहरा था। साथ ही इन दोनों ने ललित पाटिल को 25 लाख रुपये भी दिए थे। दोनों महिलाएं ललित को श्रीलंका भेजने की तैयारी कर रही थीं।

ललित पाटिल को मुंबई पुलिस ने बुधवार को चेन्नई के होटल से गिरफ्तार किया था और कोर्ट ने पाटिल को सोमवार तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया था। इसके बाद आज पुलिस ने ललित की दो महिला मित्रों को भी गिरफ्तार किया है। अब तक ड्रग मामले में पुलिस 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें ललित पाटिल का भाई भूषण पाटिल भी शामिल है।