नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आप पूर्ण बहुमत से दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव जीतने जा रही है। चड्ढा ने ने बताया कि एमसीडी में ‘आप’ आते ही सबसे पहले दिल्ली की साफ-सफाई पर ध्यान देगी। राघव ने कहा कि दिल्ली की जनता आप को बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है। पार्टी इस दायित्व का गंभीरता ने निर्वहन करेगी और जो वादे जनता से किये है पार्टी उसे पूरा करेगी।
राघव ने कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी लेकिन दिल्ली की जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है। भाजपा ने सैकड़ों सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्रियों को दिल्ली एमसीडी चुनाव प्रचार में उतारा लेकिन उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक 250 वार्डों में से आप पार्टी ने 106 सीटें जीत ली हैं। भाजपा ने 84 सीटें जीतीं हैं और कांग्रेस ने पांच सीटें जीतीं हैं। दोपहर 01 बजे के नतीजों के अनुसार आप 26 सीटों, भाजपा 20 सीटों पर कांग्रेस पांच सीटों पर आगे चल रही है। एक निर्दलीय विधायक जीत दर्ज कर चुके हैं और दो आगे चल रहे हैं। AIMIM पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है।