City Headlines

Home Delhi दिल्ली के मेयर पद पर शैली ओबराय और डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद के नाम की घोषणा की ‘आप’ ने

दिल्ली के मेयर पद पर शैली ओबराय और डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद के नाम की घोषणा की ‘आप’ ने

by City Headline
delhi mayor, post, shelley obroy, deputy mayor, ale mohammed, aap, arvind, kejriwal, cm

नई दिल्ली। जनवरी 2023 में दिल्ली को अपना मेयर मिल जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में घंटे भर तक मीटिंग चली। उसके बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने मेयर चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के लिए कुल 6 नामों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से मेयर पद के लिए शैली ओबराय, डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद के नाम पर स्वीकृति बनी है।
उन्होंने बताया की यह मेयर पद तीन महीने के लिए रहेगा। गौर करने वाली बात यह है कि आम आदमी पार्टी कूड़े के मुद्दे पर एमसीडी का चुनाव लड़ी और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। आप ने सबसे ज्यादा 134 सीटें हासिल कीं। भाजपा 104 सीटें ही जीत सकी।
हालांकि इसके बाद मेयर किस पार्टी का होगा, इसे लेकर आप और भाजपा में जंग चल रही थी। एमसीडी में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी आम आदमी पार्टी में शुक्रवार को मेयर पद और डिप्टी मेयर पद पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सभी अटकलों को पूर्ण विराम लगा दिया है।
पंकज गुप्ता ने बताया कि चार नाम स्टैंडिंग कमेटी के लिए चुने गए हैं। इनके नाम आमिल मलिक (वार्ड नंबर 246), रविन्द्र कौर, (वार्ड नंबर 100), मोहिनी जिनवाल (वार्ड नंबर 218) और सारिका चौधरी (वार्ड नंबर 142) हैं।