मुंबई। फीफा वर्ल्ड कप के बाद अब ऑस्कर 2023। जी हाँ। आपको याद होगा दीपिका पादुकोण ने पिछले वर्ष क़तर में हुए फुटबॉल विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुई थीं। अब जल्द ही दीपिका विश्व फिल्म जगत के प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह ऑस्कर 2023 में शिरकत करती मज़ार आएंगी। जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में प्रेजेंटर के रूप में शामिल होगी। ये जानकारी खुद दीपिका ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी।
अब ऑस्कर में हिस्सा लेने के लिए वह मुंबई से अमेरिका के लिए रवाना हो गई हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया है, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका क्लासी लुक में नजर आईं। उन्होंने ओवरसाइज ब्लैक ब्लेजर के साथ ब्लैक टर्टल नेक टॉप पहना हुआ है। इस दौरान उन्होंने स्माइल करते हुए साथ पैपराजी को पोज भी दिए।
भारत के लिए खास है 95वां ऑस्कर अवॉर्ड
95वें ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन 12 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉली थिएटर में किया जाएगा । भारत को इस बार तीन नॉमिनेशन मिले हैं। फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। वहीं शौनक सेन की ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ को डॉक्यूमेंट्री फीचर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला है। जबकि गुनीत मोंगा की ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट हुई है।