City Headlines

Home Crime कर्ज देने वाली महिला की हत्या कर कब्रिस्तान में दफनाने के चार आरोपी गिरफ्तार

कर्ज देने वाली महिला की हत्या कर कब्रिस्तान में दफनाने के चार आरोपी गिरफ्तार

कब्रिस्तान के केयरटेकर ने पांच हजार रुपये आरोपियों से लेकर रजिस्टर में नहीं दर्ज की इंट्री

by City Headline
Uttarkashi, Hindu, Minor girl, Poster, Arrested, Police, VHP, Muslim

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में माइक्रो फाइनेंस का काम करने वाली एक लापता महिला की हत्या करके तीन दोस्तों ने उसके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। वारदात में शामिल चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में मोबिन ऑटो चालक, नवीन दर्जी, रेहान नाई है, जबकि चौथा आरोपित अली है।
पुलिस ने शव को संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस रिपोर्ट में जानने की कोशिश करेगी कि महिला के साथ क्या रेप हुआ था या नहीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते 2 जनवरी की रात दस बजकर 41 मिनट पर मंगोलपुरी थाने में ए-12बी, अवंतिका एन्क्लेव मंगोल पुरी में रहने वाली चरणजीत (54) की उसके परिवार ने लापता होने की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।
पुलिस और परिवार वाले महिला को तलाश रहे थे, महिला के भी फोन पर संपर्क नहीं हो रहा था। परिवार वालों से पता चला कि महिला एक माइक्रो फाइनेंसर थी और रोजाना पश्चिमी दिल्ली में रेहड़ी पटरी वालों को कर्ज देने का कारोबार करती थी। घर से लेकर इलाके में लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन महिला के बारे में कुछ नहीं पता चला। सात जनवरी को पुलिस ने 365 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस को महिला के फोन से आखिरी की दो कॉल डिटेल निकली। एक ही लोकेशन मिली।
मोबिन से पूछताछ की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एक अन्य संदिग्ध नवीन, जिसने पहले इस संबंध में जमानत याचिका दायर की थी, कल शाम जांच में शामिल हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर नवीन ने हत्या और उसके बाद शव को ठिकाने लगाने का खुलासा किया। मीना ने मोबिन को कर्ज दिया था। वो उसे लौटा नहीं पा रहा था। इतना ही नहीं, वो और कर्ज की मांग कर रहा था। मीना ने कर्ज देने से इनकार कर दिया था। इस वजह से तीनों ने उसके हत्या की साजिश रची।
उससे पता चला कि वह और मोबिन महिला को 4-5 साल से जानते हैं। दो और तीन जनवरी की रात को रेहान ने लगभग एक बजे मांगेराम पार्क में मोबिन के कमरे में उसकी हत्या कर दी और बीच की रात में उसे नांगलोई कब्रिस्तान में दफना दिया। नवीन की निशानदेही पर उसके दोनों दोस्तों को इलाके से ही गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल ऑटो भी जब्त कर लिया। उनकी निशानदेही पर कब्रिस्तान से महिला का शव भी जब्त कर लिया।
पूछताछ में यह भी पता चला कि कब्रिस्तान का केयरटेकर जिसने रात में दफनाने की अनुमति दी और रजिस्टर में कोई एंट्री नहीं करने के लिए पांच हजार रुपये लिए थे।