Anurag Thakur Speech: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में बजट पर प्रतिक्रिया दी। इस मौके पर उन्होंने सोमवार को राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण पर भी प्रतिक्रिया दी। ठाकुर ने राहुल गांधी के महाभारत, अभिमन्यु, और चक्रव्यूह वाले बयानों को निशाने पर लिया और नए किरदार भी गढ़े। राहुल गांधी के भाषण पर पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि अभिमन्यु का वध छह नहीं, बल्कि सात महारथियों ने मिलकर किया था।
Read Also-अफेयर, शादी और तलाक के बावजूद, टीवी की ये पॉपुलर बहू कर रही अपने मिस्टर राइट का इंतजार
उन्होंने कहा कि, “कुछ लोग एक्सिडेंटल हिंदू हैं और महाभारत का ज्ञान भी एक्सिडेंटल है, उस नेता के अलावा और कौन नहीं जानता कि अभिमन्यू का वध सात महारथियों ने मिलकर किया था- जयद्रथ, दुर्योधन, दुशासन, कर्ण, कपृाचार्य, द्रोणाचार्य, शकुनी, लेकिन राहुल गांधी ने महाभारत पढ़ी है या नहीं ये तो पता नहीं, शायद देखी भी नहीं है।”
किसकी तरफ था अनुराग ठाकुर का निशाना
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसने के बाद, अनुराग ठाकुर ने अभिमन्यु के वध में शामिल सात किरदारों को कांग्रेस पार्टी के सात प्रमुख नेताओं से जोड़ते हुए उन्हें ‘सात चक्रव्यूह’ करार दिया। उन्होंने कहा, “इन सात किरदारों में पहला है कांग्रेस, दूसरा है देश के पहले प्रधानमंत्री- एनजी, तीसरा किरदार है आईजी जो देश की पूर्व प्रधानमंत्री थीं, चौथा किरदार हैं पूर्व प्रधानमंत्री आरजी 1, पांचवीं हैं एसजी, छठे हैं आरजी 2 और सातवां आप सब जानते ही हैं।” संसद में ठाकुर का निशाना गांधी परिवार पर था।
सरकार नहीं ये है आज का चक्रव्यूह
उन्होंने आगे भी तंज कस्ते हुए कहा कि, “पहले चक्रव्यूह ने देश का विभाजन कराया…. दूसरे ने कश्मीर की समस्या और चीन को भारत की भूमि सौगात में दी…. तीसरे चक्रव्यूह आईजी ने देश को आपातकाल और पंजाब में अशांति दी, चौथे चक्रव्यूह आरजी 1 ने बोफोर्स दिया और सिखों का नरसंहार किया, पांचवें चक्रव्यूह एसजी ने सनातन धर्म के प्रति नफरत का नैरेटिव बनाया, 12 लाख करोड़ के घोटालों को संरक्षण दिया और देश की आर्थिक अर्थव्यवस्था को भंवर जाल में फंसाया।”
अनुराग ठाकुर यहाँ तक नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, “छठे चक्रव्यूह ने देश की राजनीति, संसदीय परंपरा और संस्कृति को इतना नुकसान पहुंचाया, जितना इन पांचों चक्रव्यूह ने नहीं पहुंचाया….. सातवीं चक्रव्यूह का मै नाम नहीं लूंगा।” अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि,” इन सातों चक्रव्यूहों ने देश को भुखमरी, गरीबी, आतंकवाद, कट्टरवाद जैसे अनगिनत दुष्चक्रों में फंसा दिया, जिसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मुक्त कराया गया।”