City Headlines

Home » चौबीस साल बाद आज मिलेगा कांग्रेस को गैर गांधी परिवार से अध्यक्ष

चौबीस साल बाद आज मिलेगा कांग्रेस को गैर गांधी परिवार से अध्यक्ष

by City Headline
Congress, Gandhi Family, President

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव का नतीजा आज आएगा। कांग्रेस की कमान मल्लिकार्जुन खड़गे या फिर शशि थरूर, दोनों में से किसी एक नेता के हाथ में होगी। करीब 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा। मतगणना कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 10 बजे शुरू होगी।
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री नतीजे की घोषणा करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को हुए चुनाव में नौ हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों ने वोट डाला था। देशभर से सभी बैलट बॉक्स दिल्ली पहुंच चुके हैं।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.