City Headlines

Home Himachal Pradesh कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा, सरकार और संगठन हिमाचल में तालमेल के साथ काम करेंगे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा, सरकार और संगठन हिमाचल में तालमेल के साथ काम करेंगे

by City Headline
CM, Sukhu, Congress, State President, Government, Pratibha Singh, Organization, Himachal

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में सरकार और संगठन पूरे तालमेल के साथ काम करेगा। उनका कहना है कि लंबे संघर्ष के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी हैं। सरकार में कार्यकर्ताओं की भावना की पूरी कदर की जानी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का एक बहुत बड़ा योगदान है। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जैसे महान नेताओं ने कांग्रेस की विचारधारा को प्रमुखता से आगे बढ़ाया और कांग्रेस सदैब इन नेताओं की ऋणी रहेगी।
सरकार सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान करेगी : मुख्यमंत्री
इससे पूर्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान करेगी। अभी बहुत ही थोड़ा समय सरकार को बने हुआ है, मंत्रिमंडल गठन के बाद सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करेगी।
सुक्खू ने कहा कि वह सगंठन में छात्र राजनीति से आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। वर्तमान में अधिकतर कांग्रेस के विधायक छात्र राजनीति में उनके सहयोगी रहें हैं। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं की समस्याओं से भली भांति परिचित हैं। कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने को पूरी तरह बचनबद्ध है। भ्रष्टाचार से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा।
सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार सत्ता में व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई हैं। प्रदेश में पेपर लीक राजनीतिक सरंक्षण में हुआ। उन्होंने कहा कि वह पुलिस भर्ती पेपर लीक व अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में पेपर लीक मामलों की पूरी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानून कार्यवाही करेगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों से किसी भी प्रकार के अन्याय सहन नही होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 60 दिनों के बाद पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नोकरियों में चयन प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।