City Headlines

Home Himachal Pradesh मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने काम संभाला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने काम संभाला

सीएम सुक्खू ने कहा, हाईकमान से मंत्रणा के बाद होगा कैबिनेट का गठन, पहली बैठक में बहाल करेंगे ओपीएस

by City Headline
Chief Minister, Sukhwinder Singh Sukhu, Deputy Chief Minister, Mukesh Agnihotri, Sukhu, High Command, Consultation, Cabinet, Formation, OPS

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार सुबह राज्य सचिवालय स्थित अपने-अपनेकार्यालयों में विधिवत रूप से कार्यभार संभालकर कामकाज की शुरूआत की। मुख्यमंत्री के सचिवालय पहुंचने पर महिला पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि एक गरीब परिवार का व्यक्ति भी मुख्यमंत्री बनेगा, यह उन्होंने कभी सोचा नहीं था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पूरी पारदर्शिता से काम करेगी। जल्द मंत्रिमंडल का गठन होगा। मंत्रिमंडल में युवाओं और वरिष्ठ विधायकों का समावेश होगा। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों से सीखर लेकर सरकार को चलाएंगे।
सुक्खू ने कहा कि मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ओल्ड पैंशन स्कीम को बहाल किया जाएगा। कांग्रेस की सभी गारंटियों को आने वाले समय में लागू किया जाएगा। उनकी सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम करेगी। भ्रष्टचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचार रोकने के लिए सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करेगी। इसके लिए जल्द ट्रांसपरेंसी एक्टट लाया जाएगा।
सुक्खू प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री बने हैं। वहीं मुकेश अग्निहोत्री पहले उप मुख्यमंत्री बने और वह सचिवालय के कमरा नंबर 215 में बैठे। प्रदेश में पहले उप मुख्यमंत्री नहीं था। ऐसे में सचिवालय में उप मुख्यमंत्री का पहले से चिन्हित कमरा नहीं है। अग्निहोत्री वर्ष 2012 से 2017 तक तत्कालीन वीरभद्र सिंह सरकार में उद्योग मंत्री रहते हुए भी इसी कमरे में बैठते थे और इस बार उन्होंने उप मुख्यमंत्री बनने पर भी इसी कमरे को चुना है।
बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री ने पिछले कल रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित भव्य समारोह में शपथ ग्रहण की थी। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।