मोतिहारी। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नारिरगिर चौक के समीप ईंट भट्ठा की चिमनी में शुक्रवार देर शाम ब्लास्ट से अब तक छह लोगों के मौत की पुष्टि रमगढ़वा थाना प्रभारी ने की है।
पुलिस के मुताबिक रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नरीरगीर के समीप एक ईंट भट्ठा फूंकने के दौरान हुए ब्लास्ट में छह की मौत हो गई, वहीं दर्जन भर लोगो घायल हो गए हैं। सभी शव को स्थानीय एसआरपी अस्पताल में रखा गया है। एसआरपी अस्पताल में एक अन्य मालिक नूरूल हक के साथ कर्मी अमरेश कुमार, मुकेश राम, आलमगीर, अब्दुल हक, अजय कुमार एवं राकेश कुमार कुमार को आईसीयू में रखा गया है, जिनमें तीन लोगों की हालत बेहद ही गंभीर है।
अस्पताल के निदेशक सह मुख्य चिकित्सक डॉ. सुजीत कुमार ने इस संबंध में बताया कि सभी मरीजों की हालत काफी गंभीर है। लोगों ने बताया कि इस साल का पहला चिमनी फूंक हुआ था, जिसके लिए भोज का आयोजन था, तभी अचानक चिमनी में जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया और कई लोग नीचे दब गए। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। एक घायल व्यक्ति ने बताया कि वहां 50-60 लोग काम कर रहे थे। फिल्हाल पुलिस की टीम घटनास्थल पर कैंप किए हुए है और घायलों को निकालने में जुटी हुई है।
मृतकों की नहीं हो रही है पहचान
नरीरगिर में हुए चिमनी में ब्लास्ट से स्थानीय लोगों में काफी दहशत है। घटना के समय 50-60 लोगों के होने की बात बताई जा रही है। घटना में चिमनी का पूरा ऊपरी हिस्सा धवस्त हो चुका है। मृतकों की स्थिति ऐसी है, जिन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है। एक शव चिमनी के मालिक मो. ईरशाद का है, जबकि उनका एक पार्टनर बुरी तरह घायल है। घायलों का भी स्थिति बद से बदतर है, जिनकी स्थिति काफी चिंताजनक है। रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
घटनास्थल पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में रेस्क्यू कार्य जारी है। चिमनी में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसमें एक और मजदूर का शव निकाला गया है। लोगों के अनुसार ईंट भट्ठा में आग लगाने के लिए स्थानीय लोगों को भी आमंत्रित किया गया था। साथ ही भट्ठे पर कार्य करने वाले लोग भी मौके पर उपस्थित थे। अभी मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। रेस्क्यू का कार्य देर रात तक चलने की संभावना है।
बिहार के पूर्वी चंपारण में ईंट भट्ठा चिमनी ब्लास्ट में छः की मौत
previous post