City Headlines

Home » भाजपा निकाय चुनाव में समाज के सभी वर्गों का समर्थन हासिल करने को सक्रिय हुई

भाजपा निकाय चुनाव में समाज के सभी वर्गों का समर्थन हासिल करने को सक्रिय हुई

सम्पर्क व संवाद के माध्यम से अपनी बात घर-घर पहुंचाएं

by City Headline
BJP,Corporation Election,Society,All Classes,Support,Active

लखनऊ। निकाय चुनाव में भाजपा इस बार समाज के सभी वर्गों का समर्थन हासिल करने का प्रयास करेगी। इसके लिए पार्टी रणनीति बना रही है ताकि इसका फायदा पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में भी मिले। प्रदेश भाजपा कार्यालय पर रविवार को प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक में समाज के सभी वर्गों का समर्थन हासिल करने को लेकर मंथन किया गया।
बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता समाज के सभी वर्गों का समर्थन हासिल कर विजय संकल्प के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करें। वार्ड समिति व बूथ समिति का गठन अति शीघ्र पूरा करते हुए सम्पर्क व संवाद के माध्यम से संगठन व सरकार की बात घर-घर तक पहुंचाना है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने बैठक में पिछले दिनों नई दिल्ली में हुई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में हुए निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए हमें प्रदेश में निचले स्तर तक अपनी संगठनात्मक संरचना को और अधिक मजबूत करना है।
उन्होंने मोर्चा, प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की नगर निकाय चुनावों में सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को काम और प्रत्येक कार्य के लिए कार्यकर्ता इसका ध्यान रखकर हमें नगर निकाय के चुनावों को लेकर की जा रही तैयारियों में रखना है।
बैठक को पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी सत्या कुमार ने भी सम्बोधित किया। संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कान्ता कर्दम, सलिल विश्नोई, सुरेन्द्र नागर, सत्यपाल सिंह सैनी, पद्म सेन चौधरी, कमलावती सिंह, प्रकाश पाल, संतोष सिंह और बृज बहादुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.