City Headlines

Home » भाजपा से अपने पुत्र के साथ किनारा किया पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग ने

भाजपा से अपने पुत्र के साथ किनारा किया पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग ने

by City Headline
Kolkata, Bengal, West Bengal, Election Donation, Electoral Bond, Supreme Court, Bond, Central Government, Modi Government, BJP

भुवनेश्वर। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग और उनके पुत्र शिशिर गमांग ने भाजपा से त्यागपत्र दे दिया है। दोनों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रदेश कार्यकारिणी से इस्तीफा भेज दिया है।
दोनों ने वर्ष 2015 में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थामा था। गिरिधर गमांग और उनके पुत्र शिशिर गमांग के तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस में शामिल होने की संभावना है। दोनों ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में फोटो जारी कर गत 14 जनवरी को ट्वीट किया था। तभी से इस मुलाकात को राजनीतिक हल्कों में काफी अहम माना जा रहा था।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.