City Headlines

Home Delhi भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर रघुराज सिंह शाक्य को डिंपल के सामने उम्मीदवार बनाया

by City Headline
Kolkata, Bengal, West Bengal, Election Donation, Electoral Bond, Supreme Court, Bond, Central Government, Modi Government, BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव सांसद थे। उनके निधन के बाद यहां उपचुनाव कराया जा रहा है।

इसके अलावा भाजपा ने अलग-अलग राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। भाजपा राजस्थान के सरदारशहर सीट से अशोक कुमार पिंचा को उम्मीदवार बनाया है। बिहार के कुरहानी सीट पर होने वाले उपचुनाव में केदार प्रसाद गुप्ता को टिकट दिया है, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर (आरक्षित) सीट से ब्रह्मानंद नेताम को उम्मीदवार बनाया है, उत्तर प्रदेश की खतौली से भाजपा ने राजकुमारी सैनी और रामपुर विधानसभा सीट से आकाश सक्सेना को टिकट दिया है।