लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य के उम्मीदवार पदमसेन चौधरी तथा मानवेन्द्र सिंह ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री तथा पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इससे पहले भाजपा के राज्य मुख्यालय पर 11 बजे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में दोनों एमएलसी उम्मीदवारों का स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात 11ः30 बजे भाजपा मुख्यालय से निकलकर दोनों प्रत्याशी यहां से भाजपा विधान मण्डल दल कार्यालय पहुंचे। यहां से सभी ने साथ में जाकर नामांकन किया।