City Headlines

Home » बिहार : एनडीए में सीट बंटवारा फाइनल, भाजपा 17 व जदयू 16 लोकसभा सीट पर लड़ेगा चुनाव

बिहार : एनडीए में सीट बंटवारा फाइनल, भाजपा 17 व जदयू 16 लोकसभा सीट पर लड़ेगा चुनाव

लोजपा (रामविलास) 5 सीट, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मिली एक-एक सीट

by City Headline
Patna, Nitish, Cabinet Expansion, Bihar Government, Ministers, Department Allocation, Chief Minister, CM, Nitish Kumar, BJP, JDU

नई दिल्ली। बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा की गई। सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि लोकसभा सीटों को लेकर एनडीए में सहमति बन गई है। भाजपा 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) 16 सीटों पर, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 5 सीटों पर लड़ेगी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे।

विनोद तावड़े ने कहा कि बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा और सभी सीटें जीतेगा भी। उन्होंने कहा कि भाजपा 17 सीटों पर लड़ेगी। जिसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अरैया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम शामिल हैं।

जदयू लोकसभा की 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। जिसमें वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, माधेपुरा, गोपालगंज, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद, सिवान शामिल हैं।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.