City Headlines

Home Entertainment बिग बॉस16: रैपर एमसी स्टैन के ख़िताब जीतने पर प्रियंका के फैंस निराश, ट्विटर के जरिये निकाल रहे भड़ास

बिग बॉस16: रैपर एमसी स्टैन के ख़िताब जीतने पर प्रियंका के फैंस निराश, ट्विटर के जरिये निकाल रहे भड़ास

by Suyash

मुंबई। रैपर एमसी स्टैन ने बिग-बॉस 16 का ताज तो अपने नाम कर लिया। ख़िताब के लिए प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे और एमसी स्टैन में जोरदार टक्कर देखने को मिली, लेकिन प्रियंका जीत नहीं पाई और दूसरें नंबर की रनरअप बानी। इस नतीजे से प्रियंका के फैंस को जोरदार झटका लगा। फैंस ने पहले से ही प्रियंका को विजेता मान लिया था। शो को हारने के बाद प्रियंका निराशा नहीं हुई और खुशी-खुशी शो से बाहर आईं।
प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस के साथ-साथ टीवी के कई सेलेब्स भी उन्हें शुरू से सपोर्ट कर रहे थे। साथ ही शो के होस्ट सलमान ने भी कहा शो कोई भी जीते पर उनकी विनर तो प्रियंका है। इसी बीच प्रियंका के फैंस सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने कहा पूरे बिग-बॉस इतिहास की सबसे अनुचित घटना है। 2 योग्य विजेताओं को लूट लिया गया। शिव और प्रियंका। पूरे सोशल मीडिया को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि वह हार गई हैं। रिपोर्टर्स, फेसबुक, ट्विटर पे रिएक्शन देखो साब शॉक्ड है। दिल से अंकित को कभी भी रोते हुए नहीं देखना चाहता था लेकिन जो भी हो हम फैन्स हमेशा प्रियंका और अंकित के साथ रहेंगे। प्रियंका को सलाम! उसने एक अद्भुत भाषण दिया।