City Headlines

Home » भारतीय जनता पार्टी ने निकाला मौन जुलूस

भारतीय जनता पार्टी ने निकाला मौन जुलूस

by Rashmi Singh

बीकानेर, 14 अगस्त – भारत के विभाजन के दर्द को याद करते हुए भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर मौन जुलूस निकाला। स्वतंत्रता मिलने से ठीक पहले यानी आज के दिन भारत का बंटवारा हो गया था, इसी की याद में भाजपा जिला पदाधिकारियों के साथ सिंधु सभा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट से गांधी पार्क तक पैदल मौन जुलूस निकाला गया।

Also Read-आईसीसी वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा को फायदा, नंबर एक बल्लेबाज के करीब पहुंचे

आचार्य ने कहा जिस तरह विभाजन में दोनों देशों को अलग किया गया, कुछ लोगो ने इसको कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों का परिणाम बताया ताे कुछ ने इसको जिन्ना की जिद बताया। कुछ ने जवाहरलाल नेहरू की प्रधानमंत्री बनने की लालसा बताया। इस विभीषिका में डेढ़ करोड़ लोगों को अपने ही घर में रिफ्यूजी बनकर रहना पड़ा। हजारों की संख्या में महिलाओं और हिन्दुओं के अपरहण हुए भारत के इतिहास के इस अमानवीय अध्याय को कभी नहीं भुलाया जा सकता। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस युवा पीढ़ी को देशवासियों की पीड़ा की याद दिलाएगा। नागरिकों को हमेशा के लिए शांति व सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित करेगा। विभाजन की हिंसा और घृणा ने लाखों लोगों की जान ले ली। आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बंटवारे का दंश झेलने वाले लाखों लोगों को नमन करता हूं।

अखिल भारतीय सिन्धु सभा के किसन सदारंगानी ने कहा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश की युवा पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना एवं वेदना का स्मरण कराएगा और देशवासियों को देश में सदा शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित भी करेगा। वर्ष 1947 में भारत के विभाजन के दौरान हुए सांप्रदायिक दंगों में लाखों लोग विस्थापित हुए थे और बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे। आज के इस मौन जुलूस में भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम पंचारिया, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.