City Headlines

Home Accident बागेश्वर : पुल पर पेंट करते समय सरयू नदी में गिरे दो पेंटर, एक की हालत गंभीर

बागेश्वर : पुल पर पेंट करते समय सरयू नदी में गिरे दो पेंटर, एक की हालत गंभीर

by City Headline
Bageshwar, Bridge, Paint, Saryu, River, Painter, Serious

बागेश्वर। दीपावली पर्व के दिन पुल में पेंट कर रहे दो पेंटर नदी में गिर गए। हादसे में दो श्रमिक घायल हो गए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
आरे बाईपास में सरयू नदी पर बने मोटर पुल में पेंटिंग का काम चल रहा था। अचानक पाइप खिसकने से पुल पर पेंट कर रहे दो पेंटर शाहनवाज अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश और मोहम्मद अकरम पुत्र मोहम्मद नबी निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश हाल निवासी दुग बाजार बागेश्वर सरयू नदी में गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां गंभीर रूप से घायल मोहम्मद अकरम को हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी चल रही है।