City Headlines

Home Ayodhya श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए एटा से आया 2400 किलो का घंटा

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए एटा से आया 2400 किलो का घंटा

by City Headline
Ayodhya, Shri Ram Janmabhoomi, Ram Mandir, UP, Ramlala, Vigraha, Pran Pratishtha, Uttar Pradesh, Etah, Jalesar, Ghanta Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी बीच बुधवार को उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसरवासियों की तरफ से 2400 किलो का घंटा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा गया। इसके साथ ही 51-51 किलो के सात घंटे और भी प्रदान किए गए।घंटा बनाने वालों का दावा है कि एक ही ढलाई में बने इस घंटे की आवाज 10 किलोमीटर तक सुनाई देगी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, करीब 500 रामभक्तों के साथ अयोध्या पहुंचे आदित्य मित्तल, मनोज, रिशांक, प्रशांत मित्तल ने कारसेवकपुरम में ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय को ये घंटे सौंपे। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र और विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंकज भी मौजूद रहे।