अबुजा । नाइजीरिया में कुछ बंदूकधारियों ने एक मस्जिद पर रात के अंधरे में अचानक हमला कर दिया। हमले में एक इमाम सहित एक दर्जन उपासकों को बंदूकधारियों ने मौत के घाट उतर दिया। एक अन्य घटना में मस्जिद से कई अन्य लोगों का अपहरण कर लिया गया। स्थानीय निवासियों ने देश के उत्तर में शनिवार रात हुई इस वारदात की जानकारी दी।
स्थानीय नागरिकों के मुताबिक मैगामजी समुदाय की मस्जिद में यह वारदात हुई। उल्लेखनीय है कि यहां ऐसे गिरोह उन समुदायों पर हमला करते हैं जहां सुरक्षा कड़ी होती है। यह गिरोह अपह्रत लोगों को छोड़ने के बदले फिरौती मांगते हैं। साथ ही ग्रामीणों को संरक्षण शुल्क वसूलते हैं। इसके बाद यह गिरोह लोगों को खेती करने और फसल काटने से नहीं रोकते।
राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी के गृह राज्य कैटसीना के फुनटुआ निवासी लॉवल हारुना के मुताबिक बंदूकधारी बाइक से मैगामजी मस्जिद पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी। इससे मस्जिद में भगदड़ मच गई। इस गोलीबारी में मुख्य इमाम सहित करीब 12 लोग मारे गए।
नाइजीरिया में बंदकूधारियों का हमला, मस्जिद के इमाम समेत 12 को मौत के घाट उतरा
previous post