City Headlines

Home International एशियाई खेल रोइंग : पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स स्पर्धा में भारत ने जीता कांस्य

एशियाई खेल रोइंग : पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स स्पर्धा में भारत ने जीता कांस्य

by City Headline
Asian Games, Rowing, Men's, Quadruple Sculls Event, India, Bronze, Hangzhou, India, Indian Team Event, Gold Medal, China, Silver Medal, Uzbekistan

हांगझू। एशियाई खेलों में भारतीय रोइंग दल का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स स्पर्धा में परमिंदर सिंह, सुखमीत सिंह, जकार खान और सतनाम सिंह ने मिलकर रोइंग में भारत को पांचवां पदक दिलाया है। भारतीय दल ने 6:08.61 के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन (6:02.65) ने जीता और रजत पदक उज्बेकिस्तान (6:04.64) ने जीता।

इसके अलावा, महिलाओं के आठ फाइनल में, सोनाली स्वैन, रितु कौडी, एच तेंडेनथोई देवी, वर्षा केबी, गीतांजलि, अश्वथी पीबी, मृणामयी, थंजम प्रिया देवी और रुक्मणी की टीम 7:05.71 का समय लेकर पांचवें स्थान पर रही। चीन (6:33.61), जापान (6:44.15) और वियतनाम (6:48.21) ने क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।

इससे पहले आशीष कुमार, भीम सिंह, जसविंदर सिंह और पुनित कुमार की भारतीय रोइंग टीम ने सोमवार को एशियाई खेलों में पुरुषों के फोर रोइंग फाइनल में कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय टीम ने 6:10.81 का समय निकाला। स्वर्ण पदक चीन (6:10.04) ने और उज्बेकिस्तान ने (6:04.96) ने रजत पदक जीता।

इससे पहले सोमवार को पुरुष एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में भारतीय नाविक बलराज पंवार चौथे स्थान पर रहे। 7:08.79 के समय का साथ बलराज भारत के लिए पदक जीतने से चूक गए।

स्वर्ण पदक चीन के लियांग झांग (6:57.06) को मिला और रजत रयुता अराकावा (6:59.79) को मिला। अंत में, कांस्य हांगकांग के चुन हिन चिउ (7:00.55) के पास गया।

इससे पहले, रविवार को पुरुषों की रोइंग लाइटवेट डबल स्कल्स के फाइनल में चीन से थोड़ा पीछे रहने के बाद नाविक अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने एशियाई खेलों में भारत को रजत पदक दिलाया। सेना के जवानों ने पुरुषों के लाइटवेट डबल्स स्कल फाइनल ए में 6:28:18 सेकेंड का समय लेकर भारत को पदक दिलाया।

लेखराम और बाबूलाल यादव ने रविवार को पुरुष जोड़ी फाइनल में कांस्य पदक जीता। हांगकांग और उज्बेकिस्तान के क्रमशः स्वर्ण और रजत जीता।

वहीं, रविवार को पुरुषों की कॉक्सड आठ फाइनल स्पर्धा में 05:43.01 के समय के साथ भारत ने दूसरा स्थान हासिल किया। नीरज, नरेश कलवानिया, नीतिश कुमार, चरणजीत सिंह, जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनित कुमार और आशीष की भारतीय टीम ने रजत जीता।