City Headlines

Home » महिला की गोली मारकर की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

महिला की गोली मारकर की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

by City Headline
Araria, murder, woman, bullet, crook, police

अररिया। जिले में बीती देर रात अज्ञात बदमाशों ने महादलित विधवा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना अररिया नगर थाना क्षेत्र के लाहटोरा संथाली टोला वार्ड संख्या तीन की है।
महिला सुकरिया देवी अपने घर के बरामदे में सोई हुई थी। बाहर बदमाशों की आवाज को सुनकर बाहर निकलीं तो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। तीन बदमाशों द्वारा गोली मारने की बात कही जा रही है।
नगर थानाध्यक्ष शिवचरण साह, एसआई संजीव कुमार सहित पुलिस बल मौके पर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भिजवाया है। स्थानीय ग्रामीण स्कवायड डॉग मंगाने की मांग कर रहे हैं।
मृतका के पुत्र अरविंद कुमार ने बताया कि उनकी मां देर रात बरामदे पर सोई हुई थी। वे लोग घर के अंदर कमरे में सोने के लिए चले गये थे। देर रात घर के बाहर से अज्ञात बदमाशों के आपस मे बातचीत करने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उसकी मां सुकरिया देवी आंगन का मुख्य दरवाजा खोलकर बाहर निकली तो देखा कि बाहर ईंट के पास तीन लोग खड़े हैं। बदमाशों ने उन्हें देख लिया और गोली चलाकर नहर के रास्ते बस्ती की ओर भाग गए। पुत्र अरविंद कुमार ने बताया कि गोली की आवाज सुनने के बाद वे लोग बाहर निकल कर मां को अंदर लेकर आये। जहां मां ने घटना की सारी जानकारी दी।
घटना की सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि इम्तियाज आलम, तसलीमुद्दीन बंदीवाला, मो. इलियास, महफूज आलम, जिला पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार उर्फ लालू यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर सुबह में पहुंचे और जांच के लिए पहुंची पुलिस से घटना के खुलासे को लेकर स्क्वायड डॉग मंगाने की मांग करने लगे। पुलिस  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भिजवाया है। थानाध्यक्ष शिवचरण साह ने मामले की जांच करने की बात करते हुए बदमाशों की शीघ्र शिनाख्त कर गिरफ्तारी का दावा किया। उन्होंने मामले को लेकर गुप्तचर लगाने के साथ वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेने की बात कही।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.