City Headlines

Home MUMBAI अनिल देशमुख जसलोक अस्पताल में भर्ती, होगी एंजियोग्राफी

अनिल देशमुख जसलोक अस्पताल में भर्ती, होगी एंजियोग्राफी

by Suyash

मुंबई। राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को आज जसलोक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आगामी दो दिन में अनिल की जसलोक अस्पताल में एंजियोग्राफी की जाएगी। अगर एंजियोग्राफी में उनके हार्ट में ब्लॉकेज पाए गए तो उसका इलाज भी इसी अस्पताल में किया जाएगा। अनिल देशमुख के इलाज की अनुमति मुंबई की विशेष कोर्ट ने दी है। इसी वजह से शुक्रवार को देशमुख को जसलोक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दरअसल अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये प्रतिमाह रंगदारी वसूलने का आरोप पूर्व मुंबई आयुक्त परमबीर सिंह ने लगाया था। इस मामले की प्रारंभिक जांच के लिए सेंट्रल इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (सीबीआई) ने मामला दर्ज किया था और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले की मनी लॉड्रिंग एंगल से जांच करते हुए पिछले वर्ष अनिल देशमुख को गिरफ्तार किया था। ईडी के मामले में अनिल देशमुख को जमानत मिल गई है, जबकि सीबीआई की ओर से दर्ज मामले में अनिल देशमुख की जमानत याचिका का सीबीआई ने तीव्र विरोध किया है। मुंबई के विशेष कोर्ट में अनिल की जमानत याचिका पर सुनवाई 18 अक्टूबर को होगी।