City Headlines

Home West Bengal कोलकाता के सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, भाजपा बोली – ममता राज में महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं

कोलकाता के सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, भाजपा बोली – ममता राज में महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं

by Suyash

कोलकाता, 9 अगस्त – पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक प्रमुख सरकारी अस्पताल में एक महिला डॉक्टर की हत्या और बलात्कार की घटना सामने आई है। बीजेपी के नेता अमित मालवीय ने इस घटना पर ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ट्वीट करके दावा किया है कि इस महिला डॉक्टर का नग्न शव अस्पताल के ड्यूटी रूम से बरामद हुआ है, और राज्य सरकार इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।

Also Read-मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में मिल गयी जमानत, 17 महीने बाद सशर्त होंगे रिहा

अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस को इस मामले को आत्महत्या के रूप में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस जघन्य अपराध को छुपाया जा सके। उन्होंने यह भी दावा किया कि मीडिया को घटना स्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जिससे मामले को दबाने की कोशिशें साफ दिखाई दे रही हैं। मालवीय ने ट्वीट में लिखा, “कोलकाता से लेकर संदेशखाली और चोपड़ा तक, पश्चिम बंगाल में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है।”

इस घटना ने राज्य में कानून-व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। मालवीय के आरोपों के बाद इस मामले में राजनीतिक पारा चढ़ने की संभावना है।

हालांकि, राज्य सरकार और कोलकाता पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मामले की सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।