City Headlines

Home Gujrat कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य नाराण राठवा भाजपा में शामिल

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य नाराण राठवा भाजपा में शामिल

by City Headline
Ahmedabad, Chhota Udepur, Tribal, Congress, Rajya Sabha Member, Narayan Rathwa, BJP, Lok Sabha Elections, CM

अहमदाबाद। छोटा उदेपुर समेत आदिवासी क्षेत्र के बड़े नेता कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य नारायण राठवा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने पार्टी में उनका स्वागत किया। लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका बताया जा रहा है।

पांच बार लोकसभा सांसद रहे आदिवासी नेता नारायण राठवा भाजपा में शामिल हो गए हैं। राठवा पहली बार 1989 में लोकसभा के लिए चुने गए थे। यूपीए सरकार में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री की भी जिम्मेदारी संभाली। उनके भाजपा में शामिल होने से बड़ौदा, छोटा उदेपुर समेत गुजरात के आदिवासी क्षेत्रों में कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

हाल ही में भरूच सीट से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में गठबंधन के तहत इस सीट को आदिवासी नेता चैतर बसवा को देने की घोषणा की गई है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी से पुराने और दिग्गज आदिवासी नेता राठवा का भाजपा के साथ चले जाना कई तरह से राजनीतिक समीकरण को प्रभावित कर सकता है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में राठवा बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।