City Headlines

Home Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में भाजपा का सदस्यता अभियान तीन सितंबर से ,पहले सदस्य बनेंगे मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में भाजपा का सदस्यता अभियान तीन सितंबर से ,पहले सदस्य बनेंगे मुख्यमंत्री साय

by Mansi

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आगामी तीन सितंबर से शुरु होने जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ भाजपा का पहला सदस्य बनाएंगे। इसके बाद छह सितंबर से सभी बूथों में सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा।

भाजपा सूत्राे से मिली जानकारी के मुताबिक 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत भाजपा ने लगभग पचास लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सदस्यता अभियान के लिए वार रुम गठित किया जा चुका है। साथ ही प्रदेश में पांच अलग-अलग कमेटी गठित की जा रही है जो इस अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक पत ट्रेनिंग के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत यह बताया जा रहा है कि नया सदस्य बनाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखा जाना है। वहीं सदस्यता बनाते समय लोगों को भाजपा की रीति-नीति भी बतानी होगी।

READ ALSO: अब महिला सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में रहेंगे अस्पताल, महिला गार्ड की भेजी डिमांड