उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और फोर व्हीलर खरीदने वालो को सरकार की ओर से अक्टूबर, 2027 तक सब्सिडी मिलेगी जिसमे टू-व्हीलर पर 5000 रुपये और फोर-व्हीलर खरीदने पर 1 लाख रुपये की छूट मिलेगी। अब इलेक्ट्रिक व्हीलर खरीदने वाले लोगो को अक्टूबर, 2027 तक सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
राज्यपाल द्वारा जारी संशोधित नीति में अब थ्री-व्हीलर पर सब्सिडी नहीं देने का फैसला लिया गया है इससे पहले थ्री-व्हीलर पर प्रति वाहन 12000 रुपये की छूट मिलती थी। टू-व्हीलर पर 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जिसमे 5000 रुपये प्रति वाहन के हिसाब से सब्सिडी अधिकतम 20 लाख वाहनों को मिल सकेगी। साथ ही फोर-व्हीलर पर 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, प्रति वाहन 1 लाख के हिसाब से सब्सिडी अधिकतम 25000 रुपये दी जाएगी।
बता दे कि इलेक्ट्रिक व्हीलर खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी केवल एक साल के लिए थी जोकि अक्टूबर 2023 में समाप्त हो गयी थी। राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण एवं गतिशीलता नीति- 2022 में संसोधन के लिए मंजूरी दे दिया है।