City Headlines

Home » ईडी ने आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह के सरकारी आवास पर मारा छापा

ईडी ने आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह के सरकारी आवास पर मारा छापा

by Rashmi Singh

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज तड़के देश के राजनीतिक घटनाक्रम के केंद्र बिंदु रायसीना हिल्स के पास आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के सरकारी आवास में दस्तक दी। संजय सिंह को सांसद होने के नाते नार्थ एवेन्यू में रहने के लिए सरकारी भवन आवंटित है। ईडी की टीम उनकी सारे घर की तलाशी ले रही है।
उल्लेखनीय है कि संजय सिंह का नाम दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में दाखिल की गई चार्जशीट में शामिल है। ईडी के इस छापे को इसी चार्जशीट से जोड़कर देखा जा रहा है। इस घोटाले में संजय के करीबियों से पहले ही पूछताछ की जा चुकी है। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के कई नेता जांच एजेंसियों के रडार पर रहे हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल मई में तत्कालीन मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था। हालांकि अब कोर्ट से उन्हें बीमारी के चलते अंतरिम जमानत मिली हुई है। इस साल फरवरी में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को इस घोटाले के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी उनकी गिरफ्तारी हुई। सिसोदिया तब से सलाखों के पीछे हैं।

भाजपा ने बोलै हमला, कहा- भ्रष्टाचार की योजनाएं मुख्यमंत्री आवास पर बनी
आप सांसद संजय सिंह के घर प्रवर्तन निदेशालय की टीम की छापेमारी पर भारतीय जनता पार्टी ने हमला बोला है। भाजपा के महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने एक्साइज पॉलिसी ला कर लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया है। करोड़ों रुपये का एक्साइज पॉलिसी घोटाले की सारी योजनाएं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई थी। ऐसे में उन्हें इस पर जवाब देना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के बीच सादगी भरे जीवन की बात करके सत्ता में आए थे। सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार में लिप्त हो गए। उनके कई मंत्री जेल में चले गए हैं और अब बाकियों की भी बारी है। शराब पॉलिसी में करोड़ों का घोटाला हुआ है।
वहीं, ईडी की छापेमारी को लेकर भाजपा दिल्ली प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा मांगा।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.