City Headlines

Home » उत्तर प्रदेश में एक लाख प्रबुद्धजनों से संपर्क कर भाजपा ने मांगा समर्थन

उत्तर प्रदेश में एक लाख प्रबुद्धजनों से संपर्क कर भाजपा ने मांगा समर्थन

‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत समाज के विशिष्ट लोगों से मिलकर मांगा गया समर्थन

by City Headline
BJP, Dantewada, ticket, daughter, father, sacrifice, insult, candidate, dissatisfaction, former MLA Bhima Mandavi, Ojasvi Mandavi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत भाजपा ने एक लाख प्रबुद्ध जनों से संपर्क किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में महासंपर्क अभियान चलाया था।

इस अभियान के तहत भाजपा का घर-घर सम्पर्क तथा सम्पर्क से समर्थन अभियान सर्वाधिक प्रभावी रहा। भाजपा नेताओं ने सम्पर्क से समर्थन अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में करीब एक लाख प्रबुद्ध जनों से मिलकर उनका समर्थन हासिल किया। इनमें पद्मश्री अवार्डी, खिलाड़ी, कलाकार, उद्योगपति, चिकित्सक, पूर्व न्यायाधीश, शहीद परिवारों के सदस्य शामिल थे जहां भाजपा नेताओं ने जाकर सरकार की उपलब्धियों का पत्रक सौंपा और संपर्कित व्यक्ति से टोल फ्री नंबर 9090902024 पर मिस्ड-कॉल भी कराया।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.