लखनऊ/सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर पर गोली चलाई गई है। बुधवार की शाम को सहारनपुर जिले के देवबंद में उनके काफिले पर हमला की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर के कमर को छूते हुए गोली निकल गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
सहारनपुर के एसएसपी का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हमला करने वालों की जानकारी ली जा रही है। चंद्र शेखर की स्थिति फिलहाल ठीक है। उन्होंने कहा कि पुलिस सारे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। पुलिस की टीम घटना के बारे में पूरा ब्यौरा जुटा रही है।