City Headlines

Home Entertainment परिणीति चोपड़ा शादी के सवाल पर मुस्कुराईं

परिणीति चोपड़ा शादी के सवाल पर मुस्कुराईं

by City Headline
parineeti chopra, marriage, raghav chaddha, uk, film, politics

शादी की चर्चाओं के बीच मंगलवार रात बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पैपराजी ने उनका वीडियो शूट किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में परिणीति से जब उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ मुस्कुराया और कोई बयान नहीं दिया, लेकिन इस वीडियो में वह शादी के सवाल से कतराती नजर आ रही हैं। परिणीति के शर्माने के बाद नेटिजन्स कह रहे हैं कि उनकी शादी की अफवाहें सच हैं।
परिणीति चोपड़ा को आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा के साथ एक-दो बार साथ देखने के बाद अफेयर की बातें होने लगीं। इस बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा का एक ट्वीट चर्चा में आया, जब इन दोनों की शादी को लेकर सवाल उठ रहे थे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों का साथ, प्यार और आनंद से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। इस ट्वीट के बाद फैंस कह रहे हैं कि दोनों के अफेयर की बातें सच हैं।
राघव और परिणीति एक-दूसरे को तब से जानते हैं जब वे यूके में थे। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। राघव चड्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अपनी पढ़ाई पूरी की है। परिणीति ने 2011 में फिल्म ”लेडीज वर्सेस रिकी बहल” में एक सहायक अभिनेत्री की भूमिका निभाकर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने सराहा था। इसके बाद वह फिल्म ”इशकजादे” में मुख्य भूमिका में नजर आईं। दर्शकों ने अर्जुन कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया। परिणीति ने ”शुद्ध देसी रोमांस”, ”हसी तो फसी”, ”दावत ए इश्क”, ”किल दिल” जैसी फिल्मों में काम किया है।