City Headlines

Home national फूलों से होली खेल लोकसभा अध्यक्ष ने शुभकामनाएं दीं

फूलों से होली खेल लोकसभा अध्यक्ष ने शुभकामनाएं दीं

by City Headline
Phag festival, Kota, Lok Sabha Speaker, Om Birla, Holi, Holi of flowers, BJP, Radha Krishna, Aarti

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कोटा में फाग उत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। फागोत्सव की संकीर्तन यात्रा में वे तलवंडी राधा कृष्ण मंदिर से शामिल हुए। यहां पर बिरला और कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने राधा कृष्ण की आरती की। आरती करने के बाद रंगबाड़ी तक यह यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सभी फूलों और रंगों से होली खेलते और झूमते नाचते हुए जा रहे थे। साथ ही लोग और महिलाएं फागुन के गीत भी गा रही थी।
इस दौरान श्रद्धालुओं के साथ चलते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोगों को फाग उत्सव की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने फूलों से लोगों के साथ होली भी खेली। इससे पहले बिरला ने वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली एकता का त्योहार है। यह सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ाता है। रंगों का त्योहार खुशी लेकर आता है। यह मेल मिलाप की परंपरा और हमारे संस्कृति को दर्शाता है। यह त्योहार बुराइयों को अग्नि में जलाकर उन्हें खत्म करने का प्रयास करता है। उन्होंने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे भारत में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरीके से होली का त्योहार मनाया जाता है, यह विविधता ही हमारी ताकत है। बिरला ने कहा कि हम होली पर संकल्प लें और देश को आगे बढ़ाने के काम में जुटे रहे. होली का आनंद इसी तरह से हम उठाते रहे।
दूसरी, तरफ प्रदेश के स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास, विधि एवं न्याय और संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल भी कोटा के दौरे पर हैं। उन्होंने सोमवार को कोटा में राहुल गांधी के निर्देश पर निकाली जा रही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत कुन्हाड़ी इलाके में पैदल मार्च किया, जिसमें कई कांग्रेसी शामिल रहे। उन्होंने प्रदेशवासियों को रंगो के पर्व होली की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि हर्षोल्लास से होली मनाएं और सांप्रदायिक सद्भाव को आगे बढ़ाएं।